JanjgirChampa FIR : ट्रैक्टर मालिक ने जोताई के दौरान युवक से मारपीट की, पंतोरा चौकी में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के पंतोरा चौकी के झपेली गांव में जोताई के दौरान युवक रामकृष्ण कश्यप से ट्रैक्टर मालिक दीपक कश्यप ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले ट्रैक्टर मालिक दीपक कश्यप के खिलाफ BNS की 115(2), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अमलीभांठा गांव के रामकृष्ण कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि झपेली गांव में उसका साला मनोज खेत में जुताई करवा रहा था. जो उसे बुलाया तो वह खेत देखने गया. खेत को दोबारा जुताई की बात को बोलने को लेकर ट्रैक्टर मालिक दीपक कश्यप गुस्से में आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट. मारपीट की वजह से वह बेहोश हो गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

फिलहाल, मामले में पंतोरा चौकी पुलिस ने मारपीट करने वाले ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!