JanjgirChampa News : ग्रामीण चिकित्सक संघ करेगा मुख्यमंत्री से मुलाकात, बैठक में तय किया गया

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने वाले ग्रामीण चिकित्सक संघ की बैठक ग्राम बहेराडीह में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ सुरेश कुमार देवांगन ने ली। बैठक में कई महत्वपूर्ण अलग अलग बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ सुरेश कुमार देवांगन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्रों में अधिकतर ऐसे चिकित्सक हैं, जो डॉट्स वर्कर के रूप में सालों से अपना सेवा दे रहे हैं। चिकित्सको स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कार्यक्रमो जैसे पल्स पोलियो अभियान, नेत्र शिविर, नसबंदी शिविर जैसे अनेक कार्यक्रमो में ग्रामीण चिकित्सको की भागीदारी सुनिश्चित करने समेत कई मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय और स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

बैठक में रामदयाल यादव, हेमित बेनर्जी, भंजय गबेल, कृष्णकुमार सूर्या, कैलाश बरेठ, राकेश कुमार, कृपा मनहर, राजेंद्र साहू, रामेश्वर प्रसाद साहू, मेवा लाल, पतंग राम पटेल, दिलीप राठौर, मनोज कुमार कुम्भकार, धर्मेंद्र पटेल, कृष्ण गोपाल किरण, मुकेश सागर, पिलेश्वर यादव, चंदन कर्ष, लोमस यादव, गिरधर गढ़ेवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!