फार्मा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 14 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले की एक फार्मा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 14 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।



 

 

सूत्रों ने बताया कि आग लगने के बाद धमाका सुना गया। धमाका इतना तेज था कि इमारत की पहली मंजिल की स्लैब ढह गई। घटना अच्युतापुरम SEZ की फार्मा कंपनी एस्किएंटिया के प्लांट की है। घायलों को इलाज के लिए एनटीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब धमाका हुआ तब लंच टाइम चल रहा था और ज्यादातर वर्कर्स बाहर थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत

 

 

 

 

फैक्ट्री में 2 शिफ्ट में काम होता है
फैक्ट्री में 381 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। हादसा बुधवार का है,  लंच टाइम होने की वजह से ज्यादातर कर्मचारी बाहर थे। कलेक्टर विजयन कृष्णन ने बताया कि 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

 

 

 

फार्मा फैक्ट्री को बने 5 साल हो गए
फैक्ट्री में अप्रैल 2019 में प्रोडक्शन शुरू हुआ था। इंटरमीडिएट कैमिकल्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) बनाने वाली एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज ने 200 करोड़ रुपए के निवेश के साथ इसे शुरू किया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत

error: Content is protected !!