CG News : बिना परीक्षा दिए सीधे चाहिए नौकरी तो साय सरकार में सांय-सांय हो रही भर्ती, 28 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा मौका…जानिए

अंबिकापुर. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 28 अगस्त 2024 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक आदित्य बिरला लाइफ इंश्योरेंस के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक कुलमित्र उपस्थित रहेंगे। जिसके अंतर्गत बीमा सलाहकार के 40 पद एवं इंश्योरेंस मैनेजर के 08 पदों पर भर्ती की जानी है। इस प्रकार कुल 48 पदों की भर्ती किया जाना है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breakilng : प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, सारागांव थाना में थे पदस्थ, SP ने आदेश जारी किया... शराब तस्कर को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप... SP ने कहा, 'जांच में तथ्य मिला तो होगी FIR, DSP करेंगी जांच'

बीमा सलाहकार की न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिकतम आयु 50 वर्ष से कम, संभावित वेतन कमीशन बेस होगा। इंश्योरेंस मैनेजर पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिकतम आयु 45 वर्ष संभावित वेतन 12 हजार से 16 हजार रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।

इसे भी पढ़े -  CG Big Breaking : छग के 19 जिला शिक्षा अधिकारियों के नवंबर के वेतन पर रोक, लोक शिक्षण संचालानालय ने की कार्रवाई, ये है वजह... देखिए आदेश...

नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज की फोटो के साथ 28 अगस्त प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!