JanjgirChampa Arrest : 31 पाव देशी शराब के साथ आरोपी युवक को नवागढ पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने देशी शराब की अवैध रूप से बिक्री करने आरोपी युवक अमलेश यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. आरोपी अमलेश यादव के पास से परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि कचंदा गांव का युवक अमलेश यादव, बाइक में देशी शराब लेकर बिक्री करने निकला है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी अमलेश यादव के पास से 31 पाव देशी शराब और बाइक को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!