JanjgirChampa Arrest : स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अरमान खान को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी अरमान खान के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 296, 115(2), 76 के तहत कार्रवाई की है. नाबालिग छात्रा के परिजन और मोहल्लेवासियों ने आरोपियों के द्वारा गांजा, शराब की बिक्री करने का विरोध किया था. जिसके बाद आरोपियों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Big News : खरौद के बजाय दूसरे नगर को स्टेशन बनाने रेलवे के प्रस्ताव के बाद लोगों ने किया था विरोध, खरौदवासियों ने सांसद, DRM को सौंपा था ज्ञापन, खरौद के नाम पर रेलवे स्टेशन रखने की थी मांग, अब सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह स्कूल जा रही थी. उसी समय आरोपी अरमान खान रास्ते में बैठा हुआ था, जो उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और छेड़छाड़ भी की. फिर शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

अकलतरा पुलिस ने वार्ड नं 2 पोड़ीभाठा से आरोपी अरमान खान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम

error: Content is protected !!