Sakti Arrest : क्रेशर ऑफिस में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी फरार

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने क्रेशर ऑफिस में घुसकर कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट करने वाले फरार आरोपी केशव कुमार राठौर को गिरफ़्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी केशव कुमार राठौर के खिलाफ BNS की धारा 294, 506, 323, 458, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. घटना में शामिल मुख्य आरोपी आकाश चक्रधारी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, आशीष सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह 23 जून को मार्किट गया था. इस दौरान आकाश चक्रधारी उसके पैर में बाइक को चढ़ा दिया था. उसके पैर में चढ़ाने से मना करने पर गाली-गलौज की और तीन थप्पड़ मारकर अन्य अपने साथियों को बुलाने लगा. इसकी वजह से वह डर कर क्रेसर में चले गया. यहां क्रेशर ऑफिस में आकाश चक्रधारी और केशव राठौर दरवजा तोड़कर अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

बाराद्वार पुलिस ने घटना में फरार आरोपी केशव कुमार राठौर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं फरार मुख्य आरोपी आकाश चक्रधारी की खोजबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!