Champa Big News : निर्माणाधीन मकान की छत का हिस्सा गिरा, दबकर मिस्त्री की मौत, मौके पर मौजूद कई लोग बाल-बाल बचे

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के सोनारिन घाट के पास निर्माणाधीन मकान की छत का हिस्सा गिरने से नीचे काम कर रहे मिस्री की मौत हो गई है. घटना के वक्त आसपास 6-7 लोग थे. ये लोग बाल-बाल बचे हैं. मृतक मिस्त्री का नाम श्यामाचरण सूर्यवंशी है, जो कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र के सुखरीकला गांव का रहने वाला था. घटना के बाद मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

दरअसल, निर्माणधीन मकान की छत की 2 दिन पहले ढलाई हुई थी. आज वहां मिस्त्री श्यामाचरण सूर्यवंशी और अन्य लेबर काम कर रहे थे. यहां कई बार आकाशीय बिजली चमकी और फिर छत का हिस्सा नीचे गिर गया. हादसे में छत के मलबे में मिस्त्री दब गया और उसे चाम्पा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

Related posts:

error: Content is protected !!