Saragaon FIR : सारागांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी, 2 लोगों के खिलाफ थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 3(5), 115(2), 296 और 351 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, उत्सव पांडेय फल दुकान के पास खड़ा था. तभी सूरज यादव और चिंटू यादव फल दुकान के पास गया और उत्सव पांडेय को पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. मारपीट से उत्सव पांडेय को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

पुलिस ने उत्सव पांडेय की रिपोर्ट पर आरोपी सूरज यादव और चिंटू यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!