Akaltara News : तरौद में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन और प्रदेश संगठन महामंत्री की मौजूदगी में भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के तरौद में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली. यहां पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता पर्ची देकर सभी का स्वागत किया. इस मौके पर अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

यहां क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. अभी पार्टी से लोग लगातार जुड़ रहे हैं. यह सभी के गौरव की बात है.
– अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 1 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं. अभी पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं. इस मौके पर नवल सिंह समेत संघ के सैकड़ों लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!