ये 5 देश बुला रहे हैं अपने यहां काम के लिए, साथ में दे रहे हैं घुमाने का भी ऑफर, वीजा भी देंगे हाथों हाथ

घूमने का शौक हर किसी को होता है, कोई छोटी सी और पास की जगह पर जाकर भी खुश हो जाता है, तो किसी-किसी की होती हैं ड्रीम डेस्टिनेशन। लेकिन अक्सर इस तरह के बड़े-बड़े सपने अधूरे रह जाते हैं। क्योंकि कोई अपनी नौकरी की वजह से ट्रेवल नहीं कर पाता, तो कोई पैसों की वजह से अपने सपनों को पीछे छोड़ देता है।



 

 

 

लेकिन आज हम कुछ ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको अपनी कंट्री में वर्क फ्रॉम होम की फैसिलिटी देंगी। जी हां, वर्क फ्रॉम होम के रिमोट कल्चर की वजह से ट्रेवलिंग आसान हो गई है। और अब रिमोट जॉब की वजह से कई देश लोगों को डिजिटल नोमाड वीजा प्रोवाइड करने लगे हैं। चलिए आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जो वर्क फ्रॉम दे रहे हैं।

 

 

 

वीजा का मतलब होता है विजिटर्स इंटरनेशनल स्टे एडमिशन, ये एक डॉक्युमेंट है जिससे किसी भी देश में एंट्री मिल सकती है। वीजा कई प्रकार के होते हैं, घूमने के लिए ट्रेवल वीजा देते हैं, पढ़ने के लिए स्टडी वीजा दिया जाता है और काम करने के लिए वर्क वीजा प्रोवाइड किया जाता है। लेकिन आजकल कई देश डिजिटल नोमाड वीजा की भी फैसिलिटी दे रहे हैं। ये वीजा उनके लिए है, जो रिमोट जॉब या फ्रीलांसिंग का काम करते हैं और उस देश में घूमना भी चाहते हैं। इन देशों ग्रीस, जर्मनी, एस्टोनिया जैसे देश आते हैं।

 

 

 

दुनिया में एस्टोनिया एक ऐसा देश है, जिसने घूमने के शौकीनों को 2022 में डिजिटल नोमाड वीजा प्रदान किया था। इस वीजा से कई देश के लोग रिमोटली जॉब कर सके। ये वीजा ट्रेवल वीजा की तुलना में ज्यादा वक्त के लिए वैलिड रहता है, जिससे पर्यटक आराम से काम कर सकते हैं, साथ ही देश भी घूम सकते हैं। भारतीयों को कुछ ऐसे ही 11 देश इस तरह का वीजा मुहैया करा रहे हैं। कुछ देश डिजिटल नोमाड वीजा पर परिवार को अपने साथ रखने की भी अनुमति देते हैं। लेकिन इस वीजा के साथ आप उस देश में नौकरी के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।

 

 

 

यूरोप का क्रोएशिया डिजिटल नोमाड वीजा रेजिडेंस परमिट प्रदान करता है, इसमें पर्यटक 6 महीने तक इस देश में बसकर रिमोटली, फ्रीलांसर या सेल्फ एम्प्लॉय के रूप में काम कर सकते हैं। ये एक तरह का टेंपरेरी रेजिडेंस परमिट है। इस वीजा के लिए आपकी 3 लाख के आसपास की सैलरी होनी चाहिए।

 

 

इसके अलावा मेडिकल इंश्योरेंस और क्रोएशिया में कहां रहने वाले हैं, इसका एड्रेस प्रूफ आपको लीज एग्रीमेंट या बुकिंग कन्फर्मेशन के रूप में देना पड़ेगा। इस वीजा के लिए क्रोएशिया में पुलिस वेरिफिकेशन भी रहता है। ये वीजा एक साल के लिए भी बढ़ सकता है, इसकी कीमत 55.74 यूरो मतलब 5215 रुपए है।

 

 

 

भारत में कोरियन ड्रामा और बैंड को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज चढ़ा है। हर कोई एक बार साउथ कोरिया घूमना चाहता है। ये देश भी अपने यहां घुमाने के लिए डिजिटल नोमाड वीजा दे रहा है। यहां आप एक साल तक रह सकते हैं और काम भी कर सकते हैं। इसे आप दो साल के लिए और बढ़ा भी सकते हैं।

 

 

वैसे ये देश 90 दिन का ट्रेवल वीजा भी देता है, जो पूरे देश में घूमने के लिहाज से काफी कम समय है। डिजिटल नोमाड वीजा के लिए 18 साल से अधिक होनी चाहिए और इस वीजा पर आप अपनी फैमिली को भी अपने साथ रख सकते हैं। ध्यान रहे, वीजा के लिए सालाना आय 54 लाख रुपए होनी चाहिए।

 

 

 

जर्मनी डिजिटल नोमाड वीजा की जगह पर लोगों को फ्रीलांस वीजा की फैसिलिटी देता है। ये वीजा क्रिएटिव, मेडिकल, टेक्निकल, टीचिंग और एडवाइजरी फील्ड के लोगों को दिया जाता है। इस वीजा के लिए महीने की इनकम 1280 यूरो यानी 119768 रुपए होनी चाहिए। साथ ही फ्रीलांस का प्रूफ, एजुकेशन प्रूफ, हेल्थ इंश्योरेंस, बैंक स्टेटमेंट और जहां आप रह रहे हैं वहां का प्रूफ भी देना होगा। अगर वीजा एप्लिकेशन ले ली जाती है, तो देश में 6 महीने तक काम करने और घूमने का मौका मिलेगा। वीजा की कीमत 75 यूरो है।

 

 

 

ग्रीस देश की खूबसूरती के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है, यहां 75 यूरो की वीजा फीस देकर डिजिटल नोमाड वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये देश 1 साल यहां काम करने का भी मौका देता है। इसके लिए महीने की सैलरी 3 लाख रहनी चाहिए। वहीं इंडोनेशिया में 90 दिनों तक इस वीजा की मदद से जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। इसके लिए महीने की सैलरी 1 लाख 70 हजार रुपए के आसपास होनी चाहिए। वीजा की कीमत 150 डॉलर यानी 12569 रुपए है।

error: Content is protected !!