Sakti Big Update : नहर में पिकअप वाहन गिरने का मामला, 2 बच्चे नहीं, 3 बच्चे हैं लापता, वाहन में सवार थे 21 लोग, 18 लोग बच गए थे, 17 घण्टे बीत जाने के बाद भी लापता बच्चों का नहीं चला पता

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के मोहगांव गांव में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन नहर में गिर गया था. वाहन में 21 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था. हादसे के बाद 3 बच्चे लापता हैं, जिसकी तलाश SDRF और पुलिस टीम द्वारा की जारी है. फ़िलहाल 17 घण्टे बाद 3 लापता बच्चों का पता नहीं चला है. आपको बता दें, कल रात में घटना के बाद 2 बच्चों की लापता होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में पता चला है कि 3 बच्चे लापता हैं. लापता बच्चे का नाम इंद्र, अशोक और भुरू है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात बैलाचूआ गांव से पिकअप वाहन में सवार होकर सलीहाभाठा गांव जसगीत गाने के लिए लोग जा रहे थे. इसी दौरान मोहगांव गांव की नहर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया. वाहन में 21 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था, वहीं हादसे के समय 2 बच्चे के लापता होने की बात सामने आई थी. आज पता चला है कि 1 और बच्चा भी लापता है. फिर तीनों बच्चों की सुबह से SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है, लेकिन 17 घण्टे बीत जाने के बाद भी तीनों लापता बच्चों का पता नहीं चल सका है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

Related posts:

error: Content is protected !!