7 लाख रुपये में खरीदने के लिए टॉप 5 ऑटोमैटिक कारें!

नई दिल्ली: सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में कारों को लेकर एक खास क्रेज देखने को मिलता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, मैनुअल कारों की तुलना में ऑटोमेटिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

 



 

इसका मुख्य कारण है कि ऑटोमेटिक कारें चलाने में आसान होती हैं। इनमें क्लच का उपयोग नहीं होता और मुश्किल परिस्थितियों में भी इनका इंजन बंद नहीं होता है। यही वजह है कि ग्राहक इस ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, और उन्हें इनकी कीमत से भी खास फर्क नहीं पड़ता।

 

 

 

यदि आप भी एक ऑटोमेटिक कार पर स्विच करना चाहते हैं और मैन्युअल कारों की तरह क्लच दबाने और गियर बदलने की परेशानी से मुक्त होना चाहते हैं, तो हम इस वीडियो में कुछ बजट-फ्रेंडली ऑटोमेटिक कारों के बारे में जानेंगे, जिनसे आप अपनी अगली कार आराम से चुन सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

बजट-फ्रेंडली ऑटोमेटिक कारें:

Maruti Suzuki S Presso

इसमें 998 सीसी का पेट्रोल इंजन है, जो 65 एचपी और 89 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत 5.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

 

 

 

Renault KWID

क्विड 1-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 68 एचपी और 91 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत RXT वेरिएंट के लिए 6.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, और यह 22.3 किमी/लीटर का माइलेज देती है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

Maruti Suzuki Celerio

इसमें 998 सीसी, 3-सिलेंडर इंजन है, जो 65 एचपी और 89 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी बेस एएमटी वेरिएंट की कीमत 6.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

 

 

Maruti Suzuki Wagon R

यह दो इंजन विकल्पों के साथ आती है: एक 1-लीटर और दूसरा 1.2-लीटर। दोनों इंजन एएमटी ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं। इसकी एएमटी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.5 लाख रुपये है।

 

 

Tata Tiago

यह 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 84 बीएचपी का पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी ऑटोमैटिक वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.92 लाख रुपये है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!