JanjgirChampa Big News : प्रकाश इंडस्ट्रीज में हादसा, ठेका मजदूर आग से झुलसा, रायपुर के अस्पताल में भर्ती, इलेक्ट्रिशियन बाल-बाल बचा

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में हादसा हुआ है और 1 ठेका मजदूर आग से झुलसा है, जिसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है. हादसे में मौके पर मौजूद इलेक्ट्रिशियन को मामूली चोट आई है और वह बाल-बाल बचा है.

 



बताया जा रहा है कि किलन के पास काम करते वक्त ठेका कर्मचारी राहुल सूर्यवंशी, आग से झुलस गया और वहां मौजूद इलेक्ट्रिशियन शिवानन्द साहू को मामूली चोट आई. ठेकाकर्मी को तत्काल रायपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. प्लांट में हादसा होने के बाद प्रबन्धन सकते में आ गया और घायल ठेका मजदूर का इलाज कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!