Nawagarh FIR : महंत गांव में महिला के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले जेठ के खिलाफ नवागढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र की महंत गांव की महिला को उसके जेठ देवचरण धीवर ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी की है. मामले में पुलिस ने जेठ देवचरण धीवर के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, महंत गांव की महिला दुर्गेश्वरी धीवर ने बताया कि पड़ोस में उसके जेठ देवचरण धीवर का घर है. आते-जाते समय हमेशा गाली-गलौज करते रहता है. जमीन बंटवारा की बात को लेकर परेशान करने के लिए पानी को फ़ेंककर कीचड़ कर देता है. सुबह उसके जेठ ने गंदा पानी फेंकने लगे, जिसे मना की तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा. पुलिस ने मामले में जेठ के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!