जैनम और जीविका Reliance पर क्यों मेहरबान? JioHotstar डोमेन को मुफ्त में देने की पेशकश

दुबई के भाई-बहन जैनम और जीविका ने कुछ दिन पहले विवादित JioHotstar डोमेन को खरीदा था। इससे पहले दिल्ली के एक ऐप डेवलपर ने इस डोमेन के लिए रिलायंस से 1 करोड़ रुपये देने की मांग की थी। हालांकि अब इसमें एक दिलचस्प मोड़ आ गया है। इन दोनों बच्चों ने रिलायंस को मुफ्त में इस डोमेन को देने की बात कही है। इन्होंने यह प्रस्ताव रखते हुए कहा है कि अगर रिलायंस के पास डोमेन हो तो यह सबसे अच्छा होगा।

 



फ्री में डोमेन देने की पेशकश
इन दोनों बच्चों ने अपने लेटेस्ट बयान में कहा है कि अगर टीम रिलायंस चाहती है कि उनके लिए यह डोमेन अच्छा हो सकता है तो इस इस डोमेन को हम मुफ्त में छोड़ने के लिए तैयार हैं। हम उचित कागजी कार्रवाई के साथ डोमेन को रिलीज कर सकते हैं। बच्चों ने आगे लिखा यह पूरी तरह से हमारी पसंद है।
रिलायंस या किसी कानूनी समूह से किसी ने भी हमसे संपर्क नहीं किया है और न ही किसी तरह का कोई दबाव डाला है। हमने यह निर्णय अपने दोस्तों, परिवार या किसी और के दबाव में नहीं लिया है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

पैसे कमाने का कोई इरादा नहीं
13 वर्षीय जैनम और 10 वर्षीय जीविका ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के ऐप डेवलपर की मदद करने के लिए डोमेन खरीदा था। इसे कम पैसे में खरीदकर ज्यादा पैसे में बेचने का हमारा कोई इरादा नहीं था। हमारी कोशिश थी कि डोमेन के जरिये हमारी जर्नी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि उन्हें डोमेन खरीदने के इच्छुक लोगों से कई ईमेल मिले थे जिन्होंने “बहुत सारा पैसा देने की पेशकश की थी।” हालांकि हमने इसके लिए मना कर दिया।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

रिलायंस के जवाब का इंतजार
इन्होंने कहा कि अगर रिलायंस डोमेन को खरीदना चाहती है तो हम डोमेन को रिलीज कर देंगे। अगर नहीं, तो हम अपनी जर्नी के बारे में इस डोमेन पर अपडेट देते रहेंगे। बता दें यह चर्चा उस वक्त उठी थी जब डिज्नी और रिलायंस के डील फाइनल हुई। इस साल की शुरुआत में रिलायंस ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार को खरीदने की बात की थी और अब यह डील फाइनल हुई। उसी समय इस डेवलपर ने डोमेन को खरीदा लिया था और अब मौका देखकर रिलायंस से एक करोड़ रुपये की मांग कर दी।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!