Janjgir Thief Arrest : मंदिर में हुई थी चोरी, हनुमान ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट, अंगद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी अन्य 4 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अंगद मिर्घा है और वह ओड़िसा के खमेसर का रहने वाला है. पहले भी 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. मामले में IPC की धारा 457, 380, 120 (बी) के तहत जुर्म दर्ज किया गया था. घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी और नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

पुलिस के मुताबिक, खोखरा के हनुमान राठौर ने रिपोर्ट लिखाई थी कि 15-16 मार्च की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरों ने खोखरा गांव में विराजित मां मनका दाई मंदिर से दान पेटी में रखे नगदी रकम, सोने-चांदी के आभूषण की चोरी की गई थी. मामले में पुलिस ने IPC की धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया था और जांच की.

जांच के बाद ओड़िसा राज्य के 4 आरोपी मेघु बिसर, शिव लाल बेहरा, मनोरंजन सेठ, कीर्ति पंचभया की गिरफ्तारी कर उसके कब्जे से नगद रकम, 2 बाइक सहित अन्य सामग्री की जब्ती की गई थी. इधर, आरोपी अंगद मिर्घा फरार था, जिसकी गिरफ्तारी की गई है. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!