Sakti Murder Arrest : डभरा में पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, जेठ से दूर रहने को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद

सक्ती. डभरा पुलिस ने पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति हुलेश साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी पति हुलेश साहू के खिलाफ BNS की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, डभरा के वार्ड नं 6 में रहने वाले पति-पत्नी हुलेश साहू, संतोषी साहू 16 नवंबर की रात को खाना अपने कमरे में चले गए थे. हुलेश साहू ने अपनी पत्नी संतोषी साहू को जेठ प्रह्लाद साहू से दूरी बनाकर चलने, फिरने की बात नहीं मानती कहने लगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, तब उसकी पत्नी ने बाएं हाथ को उंगली से काट दिया. इससे गुस्से में आकर हुलेश साहू ने अपनी पत्नी संतोषी साहू का गला दबाकर हत्या कर दी. फिलहाल, मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी पति हुलेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!