Akaltara Good News : भारत भ्रमण पर पश्चिम बंगाल से निकला युवक अकलतरा पहुंचा, फूल-माला से लोगों ने किया भव्य स्वागत, नशामुक्ति और पर्यावरण संदेश देने निकला युवक

अकलतरा. पश्चिम बंगाल निवासी ऋषि राज सनातन साइकल से भारत भ्रमण पर निकले हैं और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा पहुंचे, जहां उनका फूल माला से भव्य स्वागत किया गया. इस यात्रा में वे भारत के सभी राज्यों की यात्रा करेंगे. इस यात्रा में विशेष रूप से 52 शक्तिपीठ,12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा कर रहे हैं. नशा मुक्ति, पर्यावरण और भारतीय सभ्यता और संस्कृति की अलख जगा रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल, नशा मुक्ति, पर्यावरण भारतीय सभ्यता और संस्कृति को अलग पहचान दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल निवासी ऋषि राज सनातन साइकल से भारत भ्रमण पर निकले हैं और साइकिल से ही देश भर के सभी राज्यों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है. इस यात्रा की शुरुआत भारत भूटान सीमा से प्रारंभ कर वे असम, उड़ीसा, झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं और आगे मध्यप्रदेश होते हुए आगे की यात्रा करेंगे. इस दौरान बाबा बागेश्वर के साथ यात्रा करेंगे. इस यात्रा में ऋषि राज सनातन 52 शक्तिपीठ, 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की यात्रा के साथ ही अन्य तीर्थों की यात्रा भी करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!