Janjgir News : हसदेव बचाओ पदयात्रा जांजगीर पहुंची, अभियान से जुड़े लोगों ने नारेबाजी, इस दिन खत्म होगी पदयात्रा…

जांजगीर-चाम्पा. हसदेव बचाओ पदयात्रा जांजगीर पहुंची और शहर के नेताजी चौक के पास हसदेव बचाओ अभियान से जुड़े लोगों ने स्थानीय लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की. इस दौरान नारेबाजी भी की गई. यहां को लोगों को बताया गया कि हसदेव में पेड़ों के कटने से बड़ा नुकसान होगा और आने वाली पीढ़ी की समस्या ज्यादा बढ़ेगी. आपको बता दें कि हसदेव को बचाने 24 नवंबर को बिलासपुर से पदयात्रा निकाली गई है, जिसका समापन 8 दिसंबर को सरगुजा के हरिहरपुर में होगा.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

हसदेव को बचाने पदयात्रा निकालने वाले प्रथमेश मिश्रा ने बताया कि लोगों को जागरूक और हसदेव के पेड़ों की कटाई से चौतफरा नुकसान से बचाने यह पदयात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस गम्भीर मुद्दे पर सरकार गम्भीर नहीं है. पदयात्रा के दौरान अन्न ग्रहण नहीं करने के संकल्प के साथ शामिल राधेश्याम शर्मा ने कहा कि हसदेव में पेड़ों की कटाई जब तक नहीं रुकेगी, तब तक वे ऐसे ही डटे रहेंगे और सरकार को जगाने काम करते रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!