Korba Husband Wife DeadBody : जंगल में पति और पत्नी की सड़ी-गली लाश मिली, मौके पर एडिशनल एसपी पहुंचे, FSL की टीम ने मुयायना किया

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के गुरुमुड़ा के जंगल में पति चरणसाय और पत्नी आनंदकुंवर की सड़ी-गली लाश मिली है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई है और सूचना पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची हुई है. पीएम रिपोर्ट से पति-पत्नी की मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

 



पुलिस के मुताबिक, आनंद कुंवर के भाई के दशगात्र में शामिल होने दोनों पति-पत्नी घरिपखना पहुंचे हुए थे. फिर वहां से अपने घर तिलईडांड वापस आने के लिए 15 नवंबर को घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे थे. यहां गुरुमुड़ा के जंगल में दोनों की लाश मिली है और सूचना पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान और FSL की टीम पहुंची हुई थी. फिलहाल, यह घटना आत्महत्या है या हत्या, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!