Korba Big Update : 5 दिनों बाद भी पता नहीं चला इंजीनियर का, हसदेव नदी में बह गए थे इंजीनियर, 5वें दिन पहुंची NDRF की टीम, SDRF की टीम पहले से हैं मौजूद

कोरबा. उरगा थाना क्षेत्र के देवरी-चिचोली में पिकनिक मनाने आए इंजीनियर आदर्श सिंह हसदेव नदी में बह हो गया है, जिनका 5 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है, वहीं 5वें दिन NDRF की टीम उड़ीसा से आई है और खोजबीन जारी है.

 



जानकारी अनुसार, इंजीनियर आदर्श सिंह प्राइवेट इंजीनियर है और यूपी का रहने वाला है. वे अपने काम से कोरबा आया हुआ था. इसी दौरान दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने देवरी-चिचोली की हसदेव नदी के किनारे गया हुआ था. यहां आदर्श नहाने के लिए हसदेव नदी में नीचे उतरा और गहराई में चला गया. फिर वे हसदेव नदी डूबने लगे और बह गया. उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसकी कंपनी के अफसरों और परिजन को दी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

इधर, DDRF टीम के साथ SDRF की टीम और जांजगीर के स्थानीय गोताखोर, इंजीनियर की खोज में जुटे हुए थे. यहां 4 दिन के प्रयास में असफलता के बाद उड़ीसा से NDRF की टीम पहुंची है और रेस्क्यू में इंजीनियर का पता नहीं चला है. फिलहाल, हसदेव नदी में बहे इंजीनियर की खोजबीन के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!