JanjgirChampa Big Update : छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण विवाद को लेकर कही बड़ी बातें… नगरीय निकाय चुनाव और राजीव युवा मितान को लेकर भी दिया बड़ा बयान, भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर कह दी ये बड़ी बात… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, जांजगीर-चाम्पा जिले के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण में उन्हें आना था, लेकिन नगर पालिका नहीं चाहती कि अनावरण हो, इसलिए उन्होंने कार्यक्रम में आना कैंसल कर दिया था. आगामी दिनों में जिला प्रशासन द्वारा भव्य अनावरण कार्यक्रम करने को लेकर कहा कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है.

 



नगरीय निकाय चुनाव को लेकर डॉ. महंत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तो वे अपने ढंग से काम करती थी. भाजपा की सरकार है तो अपने ढंग से कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा राजीव युवा मितान के माध्यम से पैरलर संगठन चलाने भाजपा के आरोप पर डॉ. महंत ने कहा कि कांग्रेस के राजीव युवा मितान हैं. कार्यकर्ता अभी सुस्त पड़े हैं, उन्हें फिर से तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं सरकार नहीं चला पा रही है और खुद का मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है. छग में विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री हैं या ओपी चौधरी मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री बने अरुण साव, विजय शर्मा मुख्यमंत्री हैं. नागपुर में भी कोई मुख्यमंत्री है,. भाजपा खुद तय कर ले, फिर कांग्रेस से सवाल करे.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!