Sakti Big News : मालखरौदा की नवविवाहिता महिला को दहेज में कार की मांग कर प्रताड़ित करने का मामला, पति, सास, ससुर सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. मालखरौदा की नवविवाहिता महिला को दहेज के नाम पर कार नहीं लाने को लेकर पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में प्रताड़ित करने वाले पति आशीष साहू, सास मालती साहू, ससुर हेमलाल साहू, देवर नीलेश साहू, देवरानी अंजू साहू के खिलाफ IPC की धारा 498, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, भेडिकोना की नवविवाहिता महिला सुलेश्वरी साहू ने बताया कि 11 जून 2023 को मालखरौदा के मिशन चौक के आशीष साहू के साथ शादी हुई थी. शादी के कुछ माह के बाद ही उसके पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के द्वारा दहेज में कार नहीं लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे. बिलासपुर लेकर गए उसके पति ने सार्वजनिक जगह में शराब पीकर मारपीट की थी और सबके सामने जलील किया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

फिलहाल, मामले में मालखरौदा पुलिस ने दहेज के नाम कार लाने को लेकर प्रताड़ित करने वाले पति आशीष साहू, सास मालती साहू, ससुर हेमलाल साहू, देवर नीलेश साहू और देवरानी अंजू साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

Related posts:

error: Content is protected !!