Sakti Arrest : रेड़ा गांव से महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने रेड़ा गांव से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी लीलम्बर कंवर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेड़ा गांव का लीलम्बर कंवर, महुआ शराब बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और महुआ शराब के साथ आरोपी लीलम्बर कंवर के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!