Korba Big Accident : अनियंत्रित होकर 25-30 फीट खाई में गिरी कार, 2 युवक की मौत, 2 गम्भीर घायल, दोनों मृतक SECL कर्मी

कोरबा. मोरगा चौकी क्षेत्र के मदनपुर घाटी के पास 1 कार अनियंत्रित होकर 25-30 फीट खाई में गिर गई. हादसे में कार में सवार 2 युवक गणेश प्रजापति, रूद्रेश्वर गोंड़ की मौके पर मौत हो गई और 2 युवक श्यामलाल प्रजापति, बिहारी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक, SECL कर्मी थे और किसी काम से सुरजपुर जा रहे थे, तब यह हादसा हो गया. इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.



इसे भी पढ़े -  अभूतपूर्व : 1000 वर्षों बाद जांजगीर में होंगे उस 'दिव्य सोमनाथ शिवलिंग' के दर्शन, जिसे गजनी भी नष्ट नहीं कर सका...

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. फिर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाली और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजन को दी है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltata News : बनाहिल में 3 मई को मानवता का मेला, दिव्यांगों को मिलेंगी ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर एवं बैसाखी 22 डॉक्टर करेंगे विभिन्न बीमारियों का निशुल्क इलाज, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल एवं भारतीय जैन संगठना बिलासपुर की पहल...

error: Content is protected !!