JanjgirChampa Accident Death : बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, 1 युवक की मौत, 2 युवकों की हालत गम्भीर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खोखरी गांव में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया. हादसे में 1 युवक अनीश भारद्वाज की मौत हो गई है, वहीं 2 गुवक मनोहर यादव और चुड़ामणि यादव को गम्भीर चोट आई है, जिन्हें पामगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है. हादसे के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Raipur : CM विष्णुदेव साय का 7 जुलाई को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

दरअसल, पामगढ़ क्षेत्र के कोसीर गांव के तीन युवक अनीश भारद्वाज, गुवक मनोहर यादव और चुड़ामणि यादव, पड़रिया गांव काम करने जा रहे थे. वे तीनों खोखरी गांव पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में युवक अनीश भारद्वाज की मौत हो गई है, वहीं मनोहर यादव और चुड़ामणि यादव की हालत गम्भीर है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : श्री मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बर्न एंड ट्रामा सेंटर जांजगीर के प्रयास से बची सर्पदंश से जूझ रही गंभीर मरीज को मिला नया जीवन, आयुष्मान भारत योजना से हुआ सफल उपचार, आज मिली अस्पताल से छुट्टी
error: Content is protected !!