Baheradih Good News : कलेक्टर के निर्देश पर रबी फसल के लिए फरसवानी लखाली नहर माईनर में छोड़ा पानी, किसान स्कूल की पहल रंग लाई, सिवनी, बहेराडीह, कोसमन्दा, कमरीद समेत दर्जनों गांवों के खेतों में लहलहाएगी धान की फसल

जांजगीर-चाम्पा. सिवनी, बहेराडीह, कोसमन्दा, कमरीद समेत दर्जनों गांवों के किसानों के मांग पर फरसवानी-लखाली नहर माईनर में रबी फसल के लिए कलेक्टर के निर्देश पर पहली बार पानी छोड़ा गया। इससे किसानों में चेहरे पर मुस्कान देखी जा रही है. इस तरह किसान स्कूल की पहल रंग लाई है.

 



उल्लेखनीय है कि शनिवार 11 जनवरी को सिवनी चाम्पा क्षेत्र के किसानों की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव और समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा को फरसवानी-लखाली नहर माईनर में रबी फसल के लिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर पत्र लिखा, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

कलेक्टर के निर्देश का पालन करते हुए सिंचाई विभाग द्वारा तत्काल फरसवानी-लखाली नहर माईनर पर पानी छोड़ा गया, जिससे वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल से जुड़े सिवनी समेत बहेराडीह, बालपुर, जाटा, कोसमन्दा, कमरीद, हथनेवरा, सोंठी, पिपरदा, अमरुआ, देवरी, सारागांव, चोरिया, सरवानी तथा दर्जनों गांवों के किसानों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

सिवनी चाम्पा क्षेत्र के किसानों ने बताया कि अभी तक फरसवानी-लखाली नहर माईनर में रबी फसल के लिए पानी नहीं छोड़ा गया था, लेकिन इस बार किसानों की मांग को कलेक्टर आकाश छिकारा ने गंभीरता से लेते हुए फरसवानी-लखाली नहर माईनर में रबी फसल के लिए पानी पानी छोड़ा गया है. नहर में पानी आते ही किसानों ने रबी फसल लगाने की तैयारी में जुट गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!