ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ पर विशेष गतिविधि आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में -11 जनवरी 2025 को ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि भारत में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती अर्थात 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1984 ईस्वी को अंतर्राष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया। इसके महत्व पर विचार करते हुए भारत सरकार ने घोषणा की कि सन् 1984 से 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद जयंती का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में देशभर में सर्वत्र मनाया जाये।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

इस दिन देशभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तरह-तरह के कार्यक्रम होते है, रैलियाँ निकाली जाती हैं, योगासन की स्पर्धा आयोजित की जाती है, पूजा-पाठ होता है, व्याख्यान होते है, विवेकानंद साहित्य की प्रदर्शनी लगती है। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के महत्व के संबंध में आगे बताया गया कि वास्तव में स्वामी विवेकानंद आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि है। विशेषकर भारतीय युवकों के लिए स्वामी विवेकानंद से बढ़कर दूसरा कोई नेता नहीं हो सकता। उन्होनें हमें कुछ ऐसी वस्तु दी है, जो हमें अपनी उत्तराधिकार के रूप में प्राप्त परम्परा के प्रति एक प्रकार का अभिमान जगा देती है। भारत की युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद से निःसृत होने वाले ज्ञान, प्ररेणा एवं तेज के स्त्रोत से लाभ उठाएगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

तत्पश्चात् राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कक्षावार विभिन्न गतिविधि आयोजित करायी गयी। जिसमें बाल-वाटिका वर्ग में पतंग बनाओ गतिविधि, कक्षा-तीसरी से पांचवी वर्ग में फसलों के त्योहार के संदर्भ में चित्रकला गतिविधि, कक्षा-छठवीं से बारहवीं वर्ग में स्वतंत्रता सेनानी के संदर्भ में चित्रकला गतिविधि आयोजित की गई। इन गतिविधियों में प्रतिभागी बनकर समस्त विद्यार्थी उत्साहित नज़र आये। सम्पूर्ण गतिविधि के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, एडमिन स्टॉफ एवं ग्राउंड लेवल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!