JanjgirChampa Big Update : गनमैन पर फायरिंग और 78 लाख रुपये की लूट का मामला, उड़ीसा और रायपुर गई पुलिस टीम, अन्य टीम कर रही जिले में जांच, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खोखरा गांव में गनमैन पर फायरिंग और 78 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस की टीम उड़ीसा और रायपुर गई है. साथ ही, अन्य टीम जिले में अलग-अलग क्षेत्र में जांच कर रही है. इसके अलावा बिलासपुर और रायगढ़ की साइबर टीम के साथ भी बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है. पुलिस टीम द्वारा CVTV खंगाला रहा है, इसमें बाइक में भागते 2 बदमाश की तस्वीर सामने आई है. फिलहाल, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली है और बदमाशों का सुराग नहीं मिला है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

आपको बता दें, पुलिस ने 2 बदमाशों की तस्वीर जारी की है और जांजगीर के खोखरा की घटना के पैटर्न को देखते हुए कर्नाटक के बीदर में 90 लाख की लूट की घटना से जोड़कर पुलिस देख रही है. साथ ही, अन्य बिम्दुओं पर जांच कर रही है, जिसके तहत एक टीम ओड़ीसा गई है और दूसरी टीम रायपुर गई है, क्योंकि हैदराबाद से जांच के लिए एक टीम रायपुर पहुंची है. इस बड़ी लूट की वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस चौतरफा हाथ-पैर मार रही है, लेकिन अभी तक 5 दिनों में पुलिस को कोई लीड नहीं मिला है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

एसपी विवेक शुल्ला ने 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की अलग-अलग 7 टीम बनाई है. दूसरी ओर, बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला ने घटना के दिन भी जांजगीर पहुंचे थे, फिर चौथे दिन भी आईजी ने यहां पहुंचकर अफसरों की मीटिंग ली थी और जांच तेज करने के निर्देश दिए थे. इसी के बाद पुलिस की टीम ओड़ीसा और रायपुर गई है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!