JanjgirChampa Big News : देवर और भाभी में हुआ विवाद, देवर ने गला दबाया तो भाभी ने कुल्हाड़ी से हमला किया, नवागढ़ अस्पताल में भर्ती घायल देवर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव के भाठापारा में देवर और भाभी में विवाद होने के बाद देवर ने जब भाभी का गला दबाया तो भाभी भी तैश में आ गई. फिर भाभी ने देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले से देवर के सिर पर चोट आई है और उसका इलाज नवागढ़ के अस्पताल में चल रहा है.

 



पुलिस के मुताबिक, महिला पुष्पा बंजारे के घर में बर्थ डे मनाया जा रहा था. यहां देवर राखिलावन बंजारे, शराब पीकर पहुंचा था. वहां रामखिलावन ने उल्टी कर दी. फिर पुष्पा ने नाराजगी जाहिर की तो देवर ने उसका गला दबा दिया. इसके बाद भाभी पुष्पा बंजारे ने देवर रामखिलावन बंजारे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले से देवर के सिर पर चोट आई. इसके बाद घायल देवर को डायल 112 के आरक्षक अभिषेक जायसवाल ने नवागढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!