CG Big News : जहरीली शराब पीकर 7 लोगों की मौत की खबर, 4 की हालत नाजुक, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 4 अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों का शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, अन्य युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 



मिली जानकारी के अनुसार मामला कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी का है, जहां बुधवार को एक शख्स की मौत हो गई थी। वहीं, अगले दिन दो अन्य लोगों की मौत हो गई तो ग्रामीणों ने बीमारी से मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन शुक्रवार को चार और लोगों की मौत हुई तो हड़कंप मच गया। वहीं, जब पूछताछ की गई तो ये बात सामने आई कि वो लोग पिछले कई दिनों से महुआ शराब पी रहे थे। जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में सरपंच रामाधार सुनहले का भाई रामू सुनहले भी शामिल है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

फिलहाल पुलिस ने सभी मृतकों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का उपचार जारी है। जांच के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या किसी और कारण से। लेकिन मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!