JanjgirChampa Big News : चाकू से 2 युवकों पर हमला, दोनों घायल युवक जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर, 1 युवक की हालत गम्भीर, चाकू मारने वाले बदमाशों की संख्या अधिक, वारदात में बड़ी संख्या में बदमाश शामिल, जिले में फिर हुई चाकूबाजी, उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. जिले में एक बार फिर चाकूबाजी हुई है, जिससे पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं. चाम्पा में बस स्टैंड के आगे रामबांधा तालाब के किनारे बारात में शामिल होने गोमदा गांव से आए 2 युवकों साहिल पटेल और रामधन पटेल पर चाकू से हमला किया गया है. घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है, जिसमें 1 युवक रामधन पटेल की हालत गम्भीर है. घायल एक युवक ने बताया कि हमला करने वाले बदमाशों की संख्या 15 से ज्यादा थी और 5-6 ने चाकू पकड़ रखा था. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. हमला करने वाले बदमाश, चाम्पा के बताए जा रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विकसित भारत जी-राम जी एक्ट, 2025 पर दी विस्तृत जानकारी, कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश

दरअसल, बम्हनीडीह क्षेत्र के गोमदा गांव से चाम्पा बारात आए थे. यहां डीजे में नाच रहे थे, तभी बदमाशों ने किसी से मारपीट करने की बात कहते हुए युवकों पर चाकू स हमला कर दिया. इधर, घायल युवकों के बयान से आरोपियों की पहचान होगी और स्पष्ट संख्या आएगी. फिलहाल, 15 से ज्यादा युवकों द्वारा चाकू मारने की बात घायल एक युवक ने कही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पारम्परिक तरीका से पैरा पुटू उगाने व पैरा का यूरिया उपचार की तकनीक सीख रहीं महिलाएं, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान नन्दौरखुर्द में 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण आयोजित

error: Content is protected !!