CG Big Road Accident : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, हाइवे पर बोलेरो-कंटेनर में जोरदार भिड़ंत, 7 लोग गंभीर

सरगुजा. जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बालमपुर मुख्य मार्ग NH43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर और बोलेरो वाहन की जोरदार टक्कर में एक मासूम सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 



बोलेरो वाहन में 11 से अधिक लोग सवार थे, जो जशपुर जिले के किलकिला स्थित भोलेनाथ मंदिर में दर्शन कर वापस अपने गांव रेवापुर (दरिमा) लौट रहे थे। NH43 के बालमपुर के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

राहगीरों और सीतापुर पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीतापुर ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सीतापुर भेजा गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!