Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में DPDMIS पोर्टल संचालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के बनारी में स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में DPDMIS पोर्टल संचालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में सक्ती जिले के 25 डॉक्टर और 25 फार्मासिस्ट शामिल हुए. 27 फरवरी को जांजगीर-चांपा जिले के डॉक्टर और फार्मासिस्ट को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.

 



सक्ती जिले से पहुंचे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. जवाहर बंजारे ने बताया कि संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार यह प्रशिक्षण दिया गया है. यहां सेंट्रल गवर्नमेंट की स्कीम ‘वयो मित्र’ के बारे में बताया गया, जिसमें मरीज का इलाज कैसे करना है, किस तरह की दवाई देनी है. यह सब ऑनलाइन पद्धति से होना है. इन सब पर दिल्ली की टीम की नजर रहेगी. इसके लिए थ्योरी और कंप्यूटर में प्रैक्टिकल करके दिखाया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करके आयुर्वेद से जोड़ना है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!