JanjgirChampa Marrige Break : जिले में फिर रुकवाया गया 2 बाल विवाह, 30 दिनों में 18 नाबालिगों की रुकी शादी, जिला प्रशासन की टीम अलर्ट…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में लगातार नाबालिगों की शादी रुकवाई जा रही है और जिला प्रशासन ने फिर 2 नाबालिगों की शादी रुकवाई है. नवागढ़ क्षेत्र के खैरा गांव ने नाबालिग लड़की और बलौदा क्षेत्र के पिपरदा गांव में लड़के की शादी रुकवाई गई है. खैरा गांव में नाबालिग लड़की की उम्र 17 साल 1 माह और पिपरदा गांव में लड़के की उम्र 19 साल 10 माह होना पाया गया. फिर महिला व बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम ने दोनों मामलों में परिजन को समझाइश दी और बाल विवाह के नुकसान, कानून के बारे में बताया गया. इसके बाद परिजन की सहमति से बाल विवाह रोका गया.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

आपको बता दें, जिले में अभी 30 दिनों में 18 नाबालिगों की शादी रुकवाई जा चुकी है. विभाग द्वारा जिले के नवागढ़, पामगढ़, बम्हनीडीह, बलौदा, अकलतरा और जांजगीर क्षेत्र में कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!