Sakti Big News : डूमरपारा गांव में गाय की बछिया की हत्या करने वाले आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने हिरासत में लिया, आरोपी से की जा रही पूछताछ

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने डूमरपारा गांव में गाय की बछिया की हत्या करने के मामले आरोपी बुदेश उर्फ शेर सिंह को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था.

 



दरअसल, डूमरपारा गांव के बसंत निराला ने अपनी गाय की बछिया को गोठान में रखा हुआ था. वहां जाकर देखने पर बछिया नहीं थी. यहां ग्रामीण श्रीराम काठले ने बताया कि बुदेश उर्फ शेर सिंह ने एक गाय की बछिया को लेकर अपने कच्चे खंडहर मकान की तरफ भाग कर हत्या की है. फिर मौके पर जाकर देखने पर आरोपी ने गाय की बछिया की हत्या कर गौ मांस और चमड़े को छीलकर अलग किया था और मौके से भाग गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने खोखरा गांव से किया गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

इधर, बाराद्वार पुलिस ने डूमरपारा से आरोपी बुदेश उर्फ शेर सिंह को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!