JanjgirChampa Big News : देशी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत, एक बुजुर्ग और एक युवक की मौत, शराब में रंजिशवश जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका, जिले में पहले भी आ चुके हैं इसी तरह के मामले

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली-उदयभाठा गांव में देशी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 1 बुजुर्ग सीताराम लहरे और 1 युवक रोहित तेंदुलकर शामिल है. घटना के हालात को देखते हुए शराब में रंजिशवश जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका है, क्योंकि नवागढ़ क्षेत्र समेत जिले में पहले भी इसी तरह की 4 घटनाएं हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा कि आखिर शराब में क्या मिला था और दोनों की मौत कैसे हुई ?

 



दरअसल, उदयभाठा गांव के बुजुर्ग सीताराम लहरे और भठली गांव के रोहित ने देशी शराब पी थी. इसके बाद दोनों की तबियत बिगड़ गई. दोनों को नवागढ़ अस्पताल लाया गया था, जहां बुजुर्ग सीताराम लहरे की रास्ते में मौत हो गई, वहीं युवक रोहित तेंदुलकर को नवागढ़ से जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया, जहां युवक की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा, लेकिन नवागढ़ क्षेत्र समेत जिले में पहले भी इसी तरह की 4 घटनाएं हो चुकी है. इससे देशी शराब में किसी के द्वारा रंजिशवश जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

जिले में यहां इसी तरह के मामले सामने आ चुके
नवागढ़ क्षेत्र के रोगदा और अमोदा गांव, अकलतरा के परसाहीनाला और बलौदा के बुड़गहन गांव में इसी तरह के मामले सामने आ चुके हैं. इन जगहों में शराब पीने के बाद लोगों की मौत हुई थी और पुलिस की जांच शराब में रंजिश में जहरीला पदार्थ मिलाने की बात सामने आ चुकी है. इस तरह उदयभाठा-भठली गांव की इस घटना को पुरानी घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : 6 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!