JanjgirChampa Big News : विधानसभा ने गूंजी साइबर टीम की करतूत, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा जवाब… पूरे मामले को जानिए…

जांजगीर चांपा. विधायक ब्यास कश्यप ने चांपा में साइबर टीम द्वारा सट्टा के मामले में अवैध वसूली और जबरन दबाव बनाने के गंभीर आरोपों को लेकर विधानसभा में बड़ा सवाल खड़ा किया है. विधायक ने गृहमंत्री विजय शर्मा से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा और कहा कि साइबर टीम द्वारा सट्टा के नाम पर वसूली का खेल खुलेआम चल रहा है.

 



विधायक ब्यास कश्यप ने अपने प्रश्न में बताया कि साइबर टीम ने एक युवक को उसके घर से उठाकर 4 लाख 30 हजार रुपये जब्त किए थे, लेकिन मामला केवल 1 लाख रुपये का बताया गया। इसके अलावा, घटना स्थल को भी गलत स्थान बताया गया, जबकि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक को उसके घर से ले जाया गया था और रकम भी घर से बरामद हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

विधायक ने आरोप लगाया कि साइबर टीम ने युवक के साथ मारपीट कर किसी अन्य व्यक्ति का नाम लेने के लिए दबाव डाला. इतना ही नहीं, युवक के बड़े भाई के पास जाकर अवैध वसूली करने के भी आरोप लगे हैं. विधायक ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से जिले में पुलिस की छवि धूमिल हो रही है और जनता का पुलिस पर से भरोसा उठ रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!