Sakti Big News : पत्नी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले लोको पायलट पति के खिलाफ सक्ती थाना में केस दर्ज, मामा ससुर एवं देवर से शारीरिक संबंध बनाने दबाव बनाने का आरोप

सक्ती. जिले की महिला को उसके लोको पायलट पति के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. सक्ती पुलिस ने मामले में प्रताड़ित करने वाले लोको पायलट पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता महिला ने बताया कि 2015 में उसकी शादी हुई थी. केंद्रीय लोको पायलट के पद पर उसका पति पदस्थ है. कुछ समय उसके पति के द्वारा मामा ससुर और देवर से शारीरिक संबंध बनाने के अलावा रुपये कमाने को लेकर प्रताड़ित किया गया. साथ ही, मर्डर करने और दहेज में कम सामान लाने को लेकर दूसरी शादी करने को लेकर धमकी देते रहता है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले पति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!