Bamhanidih News : आतंकी हमले में मृतक लोगों को दी गई श्रद्धांजलि, लखाली गांव पहुंचे जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया

बम्हनीडीह. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष और मासूम पर्यटकों पर आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार के विरोध में आज ग्राम लखाली के भारत माता चौक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, ग्राम पंचायत सरपंच पति हरदयाल चन्द्रा और आमजन, जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीप एवं मोमबत्ती जलाकर समस्त मृतक सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : छात्राओं को हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने का मामला, जन समस्या निवारण शिविर में मामला सामने आया, तब हरकत में आया प्रशासन, महिला प्रधानपाठक सस्पेंड...

भारत माता की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व को संदेश दिया गया कि एक भी भारतवासी, आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आतंकवाद के खिलाफ साथ खड़े रहेंगे.

error: Content is protected !!