Champa Murder : भतीजे ने 2 चाचा पर चाकू से हमला किया, एक की मौत, दूसरा गम्भीर, आरोपी भतीजा खुद भी घायल, …ये रही विवाद की वजह…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के कोटाडबरी में जमीन विवाद में भतीजे ने अपने 2 चाचा गणेश पटेल और भरत पटेल पर चाकू से हमला कर दिया. हमले से एक चाचा गणेश पटेल की मौत हो गई, वहीं दूसरे चाचा भरत पटेल की हालत गम्भीर है. विवाद में आरोपी भतीजा भेष पटेल भी घायल हुआ है. वारदात में घायल चाचा और आरोपी भतीजे को चाम्पा के अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद मौके पर चाम्पा पुलिस फहुंची और गणेश पटेल के शव को मर्च्युरी भिजवा दिया है. कल सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा. पुलिस ने हत्या और हमले का जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!