Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में ‘गायत्री यज्ञ’ 5 मई को

जांजगीर-चाम्पा. किसान स्कूल बहेराडीह में वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की स्मृति में तथा चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर गत वर्ष की भांति 5 मई को सुबह 8 बजे ‘गायत्री यज्ञ’ का आयोजन किया गया है.

 



उक्ताशय की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि किसान स्कूल की स्थापना कृषि क्षेत्र में युवा पीढ़ी को जोड़ने, जैविक कृषि को बढ़ावा देने, एकीकृत कृषि प्रणाली पर जोर देने तथा कृषि को ब्यापार के रूप में अपनाने की जरूरत को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों के सहयोग से किया गया है, वहीं देशी बीजों को संरक्षित करने, विलुप्त चीजों को सहेजने का काम किसान स्कूल में किसानों के सहयोग से निरंतर प्रयास किया जा रहा है. देश के पहले किसान स्कूल में नवाचार किया जा रहा है, जिसे देखने और जानने के लिए छग के अलावा दूसरे राज्यों से छात्र एवं लोग पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!