JanjgirChampa Arrest : खरौद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव से मारपीट का मामला, घर में घुसकर तोड़फोड़ करते की थी मारपीट, 3 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, 1 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, 20 अप्रेल को हुई थी घटना

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नगर पंचायत खरौद के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव से मारपीट करने वाले फरार 3 आरोपी समीर यादव, साहिल यादव, स्वप्निल यादव को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 191(2), 333, 296, 351(2), 115(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. पूर्व में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं एक अन्य आरोपी अब भी फरार है. सभी गिरफ्तार आरोपी, खरौद के रहने वाले हैं और आपस मे रिश्तेदार हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

खरौद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव ने शिवरीनारायण थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह राहौद तहसीलदार के कहने पर उनके साथ खरौद में अतिक्रमण संबधी सर्वे करने गया था. इसी बात को लेकर मोहल्ले के सुधीर यादव, सुशील यादव, साहिल यादव, स्वप्निल यादव, समीर यादव सभी ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए थे. शिवरीनारायण पुलिस ने फरार 3 समीर यादव, साहिल यादव, स्वप्निल यादव को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!