Sakti Big News : सरवानी गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सिलेंडर फटने से आग बुझा रहे 6 लोग झुलसे, सभी झुलसे लोग रायगढ़ रेफर

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के सरवानी गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग को बुझा रहे 6 लोग चपेट में आ गए. सभी झुलसे लोगों को अस्पताल से रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है. आगजनी की वजह से घर में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए हैं.

 



सक्ती थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि सरवानी गांव के यमुना साहू के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. आसपास के लोग आग को बुझाने में लगे हुए थे, तभी घर में रखा सिलेंडर भी फट गया. इसकी चपेट में आकर आग बुझा रहे 6 लोग झुलस गए हैं. सभी घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है. आगजनी की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!