Janjgir-Champa Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने 90 हजार के गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 90 हजार के गांजा के साथ 2 आरोपी दीपक पटेल, मुकेश पाटले को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों से गांजा तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 ( बी ) के तहत जुर्म दर्ज किया.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक से गांजा तस्करी की जा रही है और शिवरीनारायण की ओर बदमाश आ रहे हैं. इस पर पुलिस ने घेराबंदी की और बाइक सवार 2 युवकों को रुकवाया तो बोरी में गांजा मिला. पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम दीपक पटेल, बसंतपुर ( जांजगीर ) बताया तो दूसरे युवक ने अपना नाम मुकेश पाटले, पुरैना ( बलौदा ) बताया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : लैलूंगा में प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम राकेश कुमार वर्मा हटाए गए, गोकुल आर.के. को स्वतंत्र प्रभार, अब प्रवीण तिवारी संभालेंगे लैलूंगा की कमान, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

पुलिस ने जब्त गांजा को तौल कराया तो 6 किलो 90 ग्राम मिला, जिसकी कीमत 90 हजार रुपये है. पुलिस ने गांजा को जब्त कर दोनों आरोपी दीपक पटेल, मुकेश पाटले को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!