Sheorinarayan Action : कनस्दा गांव में महानदी पर रेत का अवैध उत्खनन करते 1 चेन माउंटेन और 3 हाइवा को जब्त किया गया, कार्रवाई से हड़कम्प

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव में महानदी पर रेत का अवैध उत्खनन करते 1 चेन माउंटेन और 3 हाइवा को तहसीलदार, नायब तहसीलदार की टीम ने पकड़ा है. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मौजूद थे. इन वाहन के मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा और प्रकरण को खनिज विभाग को भेजा गया है. खास बात यह है कि राजस्व विभाग द्वारा ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है. इस तरह कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कम्प है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, कनस्दा गांव की महानदी में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत मिल रही है. इसके बाद तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने टीम बनाकर कार्रवाई की और मौके से 1 चेन माउंटेन, 3 हाइवा को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!