JanjgirChampa Farmer Problem : रबी फसल के धान को बेचने के लिए किसानों को करनी पड़ रही है मशक्कत, कम दर पर धान बेचने मजबूर हैं किसान

जांजगीर-चाम्पा. जिले में रबी फसल के धान को बेचने के लिए किसानों को मशक्कत करनी पड़ रही है और किसानों को धान का सही मूल्य भी नहीं मिल रहा है. रबी फसल के धान को सरकार नहीं खरीद रही है और बिचौलिए, मनमाने तरीके से किसानों के धान को खरीद रहे हैं.

 



किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल के धान को सरकार ने 31 सौ रुपये क्विंटल में खरीदा था, जबकि रबी के धान की खरीदी के लिए सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है. इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है और किसानों को धान का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है. बिचौलिए सक्रिय हैं और वे मनमाने तरीके से धान की खरीदी कर रहे हैं, जिससे किसान, मजबूर होकर धान बेच रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!