Sakti Big News : बाराद्वार में 7 लोगों ने मिलकर की मारपीट, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती, केस दर्ज

सक्ती. बाराद्वार के वार्ड नंबर 6 में बसंत अग्रवाल से 7 लोगों ने मिलकर मारपीट की है. मारपीट की वजह से घायल बसंत अग्रवाल को बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले विनय अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शिप्पी अग्रवाल, विकास अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शांतनु अग्रवाल के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 191(2), 296, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का 3 दिवसीय 9, 10 और 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

पुलिस के मुताबिक, बाराद्वार के वार्ड नंबर 6 के शुभ अग्रवाल ने बताया कि उसके पिता बसंत अग्रवाल को 7 लोगों ने मिलकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है. वह भी बीच-बचाव करने गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई. उसके घायल पिता को बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले 7 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Related posts:

error: Content is protected !!