Champa Thief Arrest : चाम्पा की मोबाइल दुकान में लाखों के मोबाइल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 2 नाबालिग, SP विजय पांडेय ने की PC…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा की मोबाइल दुकान में लाखों के मोबाइल चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 2 नाबालिग है. पुलिस ने 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं 2 नाबालिग आरोपी को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है. पुलिस ने चोरी गए 18 मोबाइल और अन्य सामग्री समेत चोरी में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी को बरामद किया है. चोरी करते CCTV में बदमाश कैद हुए थे और इसी की मदद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Big Breaking : 3 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर चलाई गोली, बड़े भाई की मौत, छोटे भाई को लगी 1 गोली, मृत बड़े भाई को सीने और सिर में लगी 2 गोली, मौके पर पहुंची प्रभारी एसपी, नाकेबंदी की गई, CCTV खंगाल रही पुलिस, जिला अस्पताल पहुंचे विधायक बालेश्वर साहू...

एसपी विजय पांडेय ने चाम्पा थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि मोदी चौक चाम्पा के पास स्थित मोबाइल दुकान में लाखों के मोबाइल चोरी हुई थी. इस मामले को पुलिस ने 24 घण्टे में सुलझा लिया है. पुलिस को CCTV से बड़ी मदद मिली और जिन वाहनों से बदमाश आए थे, उसकी जानकारी जुटाने पर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : कृषि विभाग द्वारा 'साथी फेस-2 एवं बीज उत्पादन कार्यक्रम के क्रियान्वयन व संचालन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया...

error: Content is protected !!